Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

BALRAMPUR NEWS: कमाल खान (ब्यूरो प्रमुख ) आदर्श सामुदायिक शौचालय केअर टेकर वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में सामुदायिक शौचालय पर काम कर रहीं केअर टेकरों की पचपेड़वा ब्लॉक पर बैठक हुई जिसमें मानदेय संबंधित समस्याओं पर चर्चा की गई। चर्चा में कई ग्राम पंचायतों की केअर टेकरें उपस्थित रहीं।कुछ ग्राम पंचायतों में केयरटेकरों को मानदेय मिल रहा है और कुछ ग्राम पंचायतों में नहीं मिल रहा है।कुछ ग्राम पंचायतों में शौचालय निर्माण कार्य अधूरा है और कुछ ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान द्वारा शौचालय हैंडओवर नहीं किया गया है।इस संबंध में बीडीओ की अनुपस्थिति में एडीओ पंचायत पचपेड़वा को ज्ञापन दिया गया।यदि माँग पूरी नहीं हुई तो कलेक्ट्रट पर धरना देने की चेतावनी दी गयी।इस अवसर पर संघ की जिलाध्यक्ष आरती देवी,गैंसड़ी ब्लॉक अध्यक्ष लीलादेवी,पचपेड़वा ब्लॉक अध्यक्ष अंजनी,सदर ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश तिवारी,तुलसीपुर ब्लॉक अध्यक्ष सरिता सहित संघ के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।