Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

एसीएमओ ने दैनिक जीवन में मानसिक स्वास्थ्य को कैसे बनाएं बेहतर के संबंध में दी जानकारी
BHADOHI NEWS: जिला मानसिक स्वास्थ्य प्रकोष्ठ टीम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव तरुणिमा पांडेय के सहयोग से बुधवार को जनपद न्यायाधीश अखिलेश दुबे की अध्यक्षता में उच्च अधिकारियों के लिए जन स्वास्थ्य एवं जनहित विषय पर मानसिक स्वास्थ्य बैठक हुई। यह बैठक जनपद न्यायाधीश कार्यालय के सभागार कक्ष में किया गया। इस दौरान एसीएमओ डॉ.ओपी शुक्ला ने मानसिक स्वास्थ्य बैठक के उद्देश्य को बताया गया एवं दैनिक जीवन में मानसिक स्वास्थ्य को कैसे बेहतर बनाए रखा जाए। इस पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने अवसाद, आत्महत्या, मिर्गी, हिस्टीरिया, मैनिया, डिमेंशिया, नींद की समस्या, तनाव, नशा के बारे में बताया। जिला मानसिक स्वास्थ्य प्रकोष्ठ के नैदानिक मनोवैज्ञानिक डॉ अशोक परासर ने मानसिक बीमारी के मनोवैज्ञानिक कारण, आर्थिक, सामाजिक एवं पारिवारिक पहलुओं को विस्तार से चर्चा की। मनोचिकित्सीय सामाजिक कार्यकर्ता कार्यकर्त्री डॉ. शांति ने मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के प्रबंधन और मनकक्ष की सुविधाओं पर प्रकाश डाला गया और हेल्पलाइन नंबर व टेलीमानस टोल फ्री के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर न्यायाधीश (परिवार न्यायालय), एडीजे (एससीध्एसीटी), एडीजे (प्रथम), एडीजे (पास्को), सीजेएम, एसीजेएम इत्यादि न्यायाधीश एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।