न्यायालय आपके द्वार में डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

ज्ञानपुर के शिवरामपुर में स्टांप वाद के अंतर्गत विक्रय अभिलेख के आधार पर किया गया था यह निरीक्षण

BHADOHI NEWS:  ‘न्यायालय आपके द्वार’ अभियान के क्रम में बुधवार को जिला मजिस्ट्रेट शैलेश कुमार ने शुचिता पूर्ण निस्तारण के लिए ज्ञानपुर तहसील के शिवरामपुर गांव का स्थलीय निरीक्षण किया, जिससे विवादित प्रकरण के संबंध में पूरी जानकारी ली। ताकि त्वरित निस्तारण किया जा सके। विक्रेता विनोद कुमार, क्रेता सोनी सोनकर, विक्रीत क्षेत्रफल 0.179 हेक्टेयर मामले में स्टांप वाद के अंतर्गत विक्रय अभिलेख के आधार पर निरीक्षण किया गया। स्थलीय निरीक्षण में तथा विक्रय अभिलेख निष्पादन के तथ्य में कोई अंतर नहीं पाया गया है। डीएम ने सभी एसडीएम, तहसीलदार व नायब तहसीलदार को निर्देशित किया कि संबंधित न्यायालय में लंबित व विवादित प्रकरणों के संबंध में न्यायालय आपके द्वार के क्रम में स्थलीय निरीक्षण व सुनवाई करते हुए त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
इस मौके पर ज्ञानपुर तहसीलदार अजय सिंह, डीआईओ डॉ.पंकज कुमार, चीफ रीडर बृजनाथ सहित संबंधित कानूनगो, लेखपाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *