जनसंख्या नियंत्रण कानून बन जाए तो मुसलमान की जनसंख्या हो जाएगी नियंत्रित मेंरू डॉ.तोगडिया

अंतराष्ट्रीय हिंदू परिषद द्वारा आयोजित किया गया कार्यकर्ता सम्मेलन एवं जनसभा

BHADOHI NEWS:  अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद द्वारा बुधवार को साऊपुर ममहर बाजार गोहिलांव में जिलाध्यक्ष धीरेंद्र दुबे के आवास पर कार्यकर्ता सम्मेलन एवं जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.प्रवीण भाई तोगड़िया मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने 1984 में सबसे पहले राममंदिर का मुद्दा उठाया। मैंने यह कहा था कि जमीन की खुदाई के दौरान जो अवशेष मिलते हैं वह मान लिया जाएगा मंदिर था या मस्जिद था। जमीन की सोनोग्राफी कराई गई है, इनके लिए हमने कोर्ट से कहा था। कोर्ट ने जमीन का सर्वे करवाने के लिए कनाडा की कंपनी को आदेश दिया। आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने हिंदू को सही बताया और खुदाई में टूटे हुए मंदिर के खंबे और दीवारें मिली। वहां मंदिर था उन पर मेरा हस्ताक्षर हो गया की राम मंदिर था। उन्होंने कहा कि मुसलमान हार गए तो सुप्रीम कोर्ट में गए। वहां से हारने के बाद पहले सुप्रीम कोर्ट ने उन पर हस्ताक्षर करके हिंदुओं को सौंप दिया, मंदिर बन गया राम मंदिर बनना बहुत बड़ी उपलब्धि है। डॉ.तोगडिया ने कहा कि भगवान राम का 3000 करोड़ में भव्य मंदिर बना और गरीबों को शहरों में रहने के लिए पक्का घर मिलना चाहिए। आज हर जवान को नौजवान को सस्ती शिक्षा चाहिए सबको नौकरी आज भारतवर्ष में महंगाई अपनी चरम पर है। जिसके कारण हर वर्ष एक करोड़ परिवार कर्ज में दब जाता है। अब तो हिंदू ही आगे सुरक्षित हिंदू, समृद्ध हिंदू, सम्मानयुक्त हिंदू अधिकार हमारा है। किसानों को दयादान नहीं किसानों को फसल के सही दाम चाहिए। हमारा घर हर हिंदू का घर सुरक्षित, हिंदू की महिला सुरक्षित, हिंदू बटेगा तो हिंदू कटेगा।  हमारी जनसंख्या बहुत कम होती जा रही हैं। इसलिए जनसंख्या नियंत्रण का कानून बने तीन बच्चे हिंदू सच्चे जनसंख्या नियंत्रण का कानून देश में बन जाए तो मुसलमान की जनसंख्या नियंत्रित हो जाएगी। उन्होंने कहा कि भारत में हिंदू बहुमत बना रहेगा और हिंदू सुरक्षित रहेंगे। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल राष्ट्रीय महिला शक्ति व्यापरीकरण मैं नहीं चाहता 50 साल पहले 1975 में एमबीबीएस डॉक्टर बनने गया मैं 25 रुपए फीस जमा कर डॉक्टर बना। रोज सुबह उठकर धरती माता को प्रणाम करेंगे। कुलदेवी को प्रणाम, माता-पिता चरण स्पर्श करते हुए भगवान की पूजा तिलक करेंगे। तुलसी को पानी चिड़िया, गाय को रोटी मंदिर में दर्शन, शाम को आरती के समय मंदिर में जाना। शाम को हमारे घर भी पूरा परिवार इकट्ठा होकर भगवान का दिया करें। डॉ.प्रवीण भाई तोगड़िया के आगमन पर डॉ.अजय पाठक की देखरेख में गायत्री देवी ट्रस्ट द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इस मौके पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री ईश्वरी प्रसाद, संजय दुबे, रजनी ठुकराल, संतोष दुबे, तरुण कुमार शुक्ला, नरेंद्र शास्त्री, अखिलेश तिवारी पवन कुमार राय, धीरेंद्र दुबे, मनीष दुबे, अंबुज दुबे, सुमन सिंह, निशा, उमेश सिंह, उमाशंकर दुबे, राहुल पांडेय, विशाल दुबे, विशाखा सिंह, राजेश मिश्र आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *