Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

शिक्षकों ने उन सभी बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए साझा किया अपना अनुभव
BHADOHI NEWS: न्याय पंचायत सरई मिश्रानी की शिक्षक संकुल मासिक बैठक बुधवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय सरई राजपूतानी के विशाल प्रांगण में आयोजित हुई। जिसका शुभारंभ शिक्षकों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वहीं बच्चों द्वारा सुंदर सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई।
इस दौरान संकुल शिक्षक अनूप राय ने उपस्थित शिक्षकों का अभिनंदन कर बैठक के एजेंडा को बिंदुवार प्रस्तुत किया। इसके उपरांत निपुण विद्यालय आकलन के लिए रणनीतिक तैयारी पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। जिससे विद्यालयों में आगामी निपुण आंकलन की तैयारी के प्राथमिक विद्यालय शिक्षकों को मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। तत्पश्चात संकुल शिक्षक कपिल देव ने प्रेरक गतिविधि श्अगर किताबें नहीं होती तोश् पर चर्चा करते हुए शिक्षक साथियों से उनके विचार जानने के लिए आमंत्रित किया। शिक्षक जियालाल ने सारगर्भित चर्चा करते हुए अपना अनुभव एवं दृष्टिकोण साझा किया। शिक्षक ने सुंदर कविता “आलसी शिक्षक” का पाठ किया। जिसकी उपस्थित समस्त साथियों द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की। संकुल शिक्षक अनूप राय ने “नो बैग डे” की संकल्पना पर चर्चा करते हुए इसके महत्व तथा उचित क्रियान्वयन पर प्रकाश डाला। प्राथमिक विद्यालय पूरेटीका के प्रधानाध्यापक बालमुकुंद मौर्य ने विद्यालय में “नो बैग डे” मनाए जाने संबंधी अनुभव साझा करते शिक्षकों का उन्मुखीकरण किया। संकुल शिक्षक कपिल देव ने उच्च प्राथमिक शिक्षकों के लिए डिजिटल संसाधनों का प्रभावी प्रयोग एवं एसटीईएम की संकल्पना पर चर्चा की। शिक्षक देवेशचंद शुक्ल ने बच्चों की मानसिक दक्षता का विकास करने में इसकी भूमिका पर विचार रखा। एलएलएम प्रतिनिधि मुकेश सिंह ने शिखर पुस्तिका के बारे में शिक्षकों का उन्मुखीकरण किया। नोडल शिक्षक संकुल विजय प्रताप सिंह ने सभी का आभार जताया।