Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

FATEHPUR NEWS: शहर के मुराईन टोला स्थित ललिता गैस एजेंसी के निकट बुधवार को डी एम ट्रेडर्स 99 शोरूम का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर फीता काटकर उद्घाटन करने की जिम्मेदारी जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह उर्फ रिंकू लोहारी ने निभाई।
शोरूम के संचालक दिलशाद अहमद और रोशन सिंह ने बताया कि शोरूम में घरेलू उपयोग की वस्तुएं मात्र ₹99 में उपलब्ध कराई जाएंगी। उनका कहना था कि इस पहल का उद्देश्य आम जनता को किफायती और सुलभ सामान उपलब्ध कराना है। शोरूम में घरेलू सामान की विविधता, आकर्षक कीमतें और ग्राहक सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। संचालकों ने बताया कि भविष्य में और भी नई चीजें और ऑफ़र जोड़े जाएंगे ताकि ग्राहकों को सर्वोत्तम अनुभव मिल सके। इस अवसर पर जिला महामंत्री ओमप्रकाश पाल, सेक्टर प्रभारी महेंद्र दिवाकर, मन्नू नायाब, अर्मान नाजिम, खुसरू शाहनवाज सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। उन्होंने उद्घाटन समारोह की सफलता पर शोरूम संचालकों को शुभकामनाएँ दी।