सिविल कोर्ट परिसर में अधिवक्ता संघ का मतदान संपन्न

FATEHPUR NEWS: सिविल न्यायालय परिसर में बने पोलिंग बूथ में अधिवक्ता संघ का मतदान सुबह साढ़े 10:30 बजे शुरू हुआ और शाम को निर्धारित समय तक जारी रहा। मतदान प्रक्रिया के बाद चुनाव अधिकारी ने मतों की गिनती की और मतपेटियों को सुरक्षित रूप से सील कर दिया। अधिवक्ता संघ अध्यक्ष गयाप्रसाद दुबे ने बताया कि मंगलवार और बुधवार को कुल 1556 वोट पड़े। अधिवक्ता शाश्वत गर्ग ने बताया कि बुधवार को विशेष रूप से युवा अधिवक्ताओं ने मतदान में सक्रिय भाग लिया। मंगलवार को 560 वोट पड़े, जबकि बुधवार को 996 वोट पड़े। चुनाव अधिकारी द्वारा मतों की गिनती के बाद मतपेटियों को सील कर दिया गया। मतदान पूरी तरह से शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *