Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: कड़ा विकास खण्ड के अफजलपुर सातों ग्राम सभा के मजरा मामासही में बुधवार को शिक्षक एवं सामाजिक कार्यकर्ता जलपुरुष रणविजय निषाद ने शीत-सहायता शिविर के माध्यम से 150 कंबलों का वितरण किया।जल बचाओ जीवन बचाओ अभियान के प्रणेता जलपुरुष रणविजय निषाद ने इन दिनों पड़ रही कड़ाके की ठंड से निजात दिलाने के लिए क्षेत्र के अनेक गांवों जैसे नौढिया, घड़ियालीपुर, अम्बाई बुजुर्ग, इसीकापूरा, हकीमपुर, सातों आदि जगहों पर शिविर लगाकर गरीब, निराश्रित, विधवाओं, वृद्धजन और असहाय लोगों को गर्म कंबल वितरण कर मानवता की मिशाल पेश किया है।समाजसेवी का मानना है कि मानव की सेवा करने से ही सुख, शान्ति, समृद्धि और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। हर व्यक्ति को अपने कमाए हुए धन के कुछ अंश को गरीबों की मदद के लिए समर्पित करना चाहिए।इसी क्रम में बुधवार को समाजसेवी रणविजय निषाद द्वारा मामासही में लगभग 150 जरूरतमंदों को कंबल का वितरण कर मानवता की मिशाल पेश की गई।कार्यक्रम में मोतीलाल सरोज, जगपत सरोज, बिंदेश्वरी सरोज, अरूण, अजय निर्मल, राजू निषाद, लवकुश निर्मल आदि लोगों ने अपने -अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि तथा सैकड़ों लोग उपस्थित उपस्थित रहे।