खेत में लगे पेड़ की झाड़ काटने को लेकर विपक्षी ने महिला के साथ की मारपीट

KAUSHAMBI NEWS:  सैनी कोतवाली क्षेत्र के बरीपुर गांव की एक महिला का आरोप है कि खेत में लगे पेड़ झाड़ काटने का लिए कहा गया तो विपक्षी गाली गलौच कर मारपीट करने लगा और धमकी देने लगा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस जांच में जुट गई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के बरीपुर गांव निवासी गुड़िया देवी पत्नी राम प्रकाश ने बुधवार को अजुहा चौकी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि गांव के एक व्यक्ति ने उसके खेत के पास नीम, बरगद व बबूल के पेड़ लगा रखा है, पीड़िता के मुताबिक पेड़ की झाड़ से उसकी खेत में लगे फसल का नुकसान हो रहा जब विपक्षी से पेड़ की झाड़ काटने के लिए कहा गया तो बुधवार की सुबह विपक्षी अपने पुत्र के साथ मिलकर गाली गलौच करते हुए मारपीट कर धमकी देने लगा, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *