Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

LAKHIMPUR KHERI NEWS: बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में चलाए जा रहे मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत आज कई ब्लॉकों में मजदूरों के हक सम्मान और संविधान की रक्षा हेतु चौपालों का आयोजन किया जाता l कांग्रेस प्रवक्ता रवि तिवारी ने बताया कि निघासन ब्लॉक के ग्राम हरसिंहपुर में जिला उपाध्यक्ष मोहन चंद्र उप्रेती की अगुवाई में, वहीं दूसरी ब्लॉक बांकेगंज के न्याय पंचायत अलीगंज कुसमौरी में के के मिश्रा की अध्यक्षता में चौपाल आयोजित की गई l साथ ही न्याय पंचायत जटपुरवा के ग्राम सुखनी में भी मनरेगा बचाओ चौपाल का आयोजन जिला कोऑर्डिनेटर शिप्रा स्वास्थ्य की अगुवाई में संपन्न हुआ l फूल बेहद में भी नुक्कड़ चौपाल का आयोजन किया गया उक्त चौपाल को रामपाल शाक्य ने संबोधित किया l उक्त चौपाल को संबोधित करते हुए जिला कोऑर्डिनेटर शिप्रा अवस्थी एवं जिला उपाध्यक्ष मोहन चंद्र उप्रेती ने कहा कि मजदूरों के हक और सम्मान के लिए कांग्रेस लड़ाई लड़ रही है और आगे भी लड़ेंगे l मनरेगा सिर्फ योजना नहीं है यह बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के संविधान और सामाजिक न्याय की बुनियाद है l आज अगर मजदूर मजबूत है तो देश का लोकतंत्र मजबूत है l मनरेगा बचेगी तभी गरीब बचेगा संविधान बचेगा तभी भारत बचेगा l उक्त कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से उपस्थित कृष्ण कुमार मिश्रा, रामपाल शाक्य, लतीफ आजम , रघुनंदन राज पासी, राजेश अवस्थी, डॉक्टर जब्बार, राहुल कुमार विश्वकर्मा , छोटे अंसारी अनूप कुमार, रामप्रसाद विश्वकर्मा, उद्देश्य गिरी, इनायत अली हिमांशु मिश्रा डॉक्टर इसरार खान अनीस अहमद अवधेश कुमार आदि सैकड़ो कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे l