पतंग महोत्सव 2.0 ऐसे आयोजन समाज को सकारात्मक दिशा देते हैं:प्रतीक्षा त्रिपाठी

LAKHIMPUR KHERI NEWS:  नगर पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ल ‘रिंकू’ एवं गोला टूरिज्म संगठन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित छोटी काशी पतंग महोत्सव 2.0 का आज उत्साहपूर्ण वातावरण में भव्य शुभारंभ हुआ। पतंग महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी गोला गोकर्णनाथ प्रतीक्षा त्रिपाठी ने दीप प्रज्वल्लित कर किया तथा उपस्थिति जनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि,” ऐसे आयोजन समाज को सकारात्मक दिशा देते हैं तथा जनसुरक्षा और सांस्कृतिक चेतना को मजबूती प्रदान करते हैं।पतंग महोत्सव के आयोजक नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने कहा कि,” यह आयोजन न केवल पतंग उड़ाने की पारंपरिक भारतीय संस्कृति के संरक्षण का प्रतीक बना, बल्कि चाइनीज मांझे के विरुद्ध जन-जागरूकता का सशक्त माध्यम भी सिद्ध होगा। कार्यक्रम के मुख्य समागत कबीर धाम मुस्तफाबाद के प्रवीण साहेब रहे, जबकि कार्यक्रम अध्यक्षता एबीवीपी के संगठन मंत्री श्री सत्यम दुबे ने की। कार्यक्रम के दौरान नगरवासियों, युवाओं और बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने बताया कि महोत्सव के आगामी चरणों में प्रतियोगिता और भी रोमांचक होगी तथा समापन समारोह भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता की निष्पक्षता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु गठित निर्णायक मंडल में राजेंद्र सोनी, कुलदीप तिवारी, डॉ. आदर्श दीक्षित, डॉ. सौरभ दीक्षित, डॉ. योगेश कनौजिया एवं एडवोकेट सुमित शाह शामिल रहे।आयोजन की सफलता में आयोजन समिति की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसमें गोला टूरिज्म संगठन के प्रबंधक प्रेम गुप्ता, सचिव इं. मिलिंद शुक्ल, मंत्री अनुज त्रिवेदी संगठन मीडिया समन्वयक वीरेंद्र कुमार गुप्ता ‘वीनू’, कमल नयन शुक्ल, अनिकेत अवस्थी, अंशुमान शुक्ल ‘अवि’, मोहित अवस्थी, युवराज सिंह, लवकुश शास्त्री नगर पालिका कर्मचारीगण सहित अनेक स्वयंसेवकों का सराहनीय योगदान रहा।
पतंग प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
जूनियर वर्ग में क्रमशः
पहले राउंड में शौर्य गुप्ता, दूसरे में अभिमान गुप्ता, तीसरे में युवराज तिवारी, चौथे में रुद्रांश गुप्ता, पांचवें में मोहम्मद तंजीव सलमानी, छठे में कृष्णा शर्मा, सातवें में महेंद्र सिंह तथा आठवें राउंड में उज्ज्वल जैन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
सीनियर वर्ग में:
पहले राउंड में अभिनंदन शुक्ल, दूसरे में दिव्यांश यादव, तीसरे में वंश कश्यप, चौथे में विकास, पांचवें में अभिषेक कश्यप तथा छठे राउंड में अरुण अवस्थी ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
इस अवसर पर सभासद नानक चन्द्र वर्मा, रियाजुद्दीन, गोला टूरिज्म संगठन के प्रबंधक प्रेम गुप्ता, सचिव इं. मिलिंद शुक्ल, मंत्री अनुज त्रिवेदी संगठन मीडिया समन्वयक वीरेंद्र कुमार गुप्ता ‘वीनू’, कमल नयन शुक्ल, अनिकेत अवस्थी, अंशुमान शुक्ल ‘अवि’, लेखाकार मोहित अवस्थी,विमलेश वर्मा,भाजपा युवा मोर्चा नगर महामंत्री हिमांशु सिंह,व्यापार मण्डल जिला अध्यक्ष अरुण अवस्थी, लवकुश शास्त्री,संजीव गुप्ता, विजय मिश्रा, शत्रोहन मिश्रा, राजेश राठौर , सहित अनेक स्वयंसेवकों मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *