Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

LAKHIMPUR KHERI NEWS: प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के पास दलालों के लगातार फोन आ रहे हैं 35 हजार घर पर दे जाओ लगातार लाभार्थियों के घरो की परिक्रमा जारी बताते चलें मोहल्ला हिदायत नगर में डूडा विभाग में जबरदस्त सेटिंग गेटिंग करके सर्वेयर को धन लोलुपता के चलते मनमाना काम करवाने वाला तथाकथित दलाल समर उर्फ चंदा लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाता और किस्त आने पर लाभार्थियों से रूपए लेना और बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान खोलकर सबको सामान देना डबल कमाई का जरिया बनाकर कुछ ही समय में फर्श से अर्श पर पहुंचने वाला समर देखते ही देखते करोड़ों में खेलने लगा जिसका अपराधिक इतिहास है कहता है मेरे घर में पत्रकार व अधिवक्ता है मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करने वाले समर उर्फ चंदा की जांच हो तो सच्चाई सामने आएगी। लेकिन डूडा में जबरदस्त सेटिंग ऐसा लगता है समर दलाल नहीं बल्की डूडा का एक कर्मचारी लगता है किसको पात्र और किसको आपत्र करना यह समर के ऊपर निर्भर है जिससे सेटिंग गेटिंग हो गई किस्त आने पर रुपया मिलना तय वह पात्र जिससे सेटिंग ना बन पाए महापात्र होने के बाद भी वह अपात्र हो जाता है क्योंकि धन के आगे दलाल किसी की नहीं सुनते जहां मिलेगा दम उसी का होगा कम इस तरह से भ्रष्टकर शैली करने वाले इन दलालों ने प्रधानमंत्री आवास योजना की ऐसी की तैसी कर दी है जबकि सभी जानते हैं प्रधानमंत्री आवास योजना निशुल्क है कोई भी पैसा मांगे तो उसकी शिकायत की जाए लेकिन ऐसी सेटिंग ऐसी गेटिंग अगर लाभार्थी से अपना हिसाब किताब नहीं बनाएगा तो वह प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं पा पाएगा अगर इसे अपनी सेटिंग कर लेगा तो वह अपात्र होते हुए प्रधानमंत्री योजना का लाभ आ जाएगा यह है भ्रष्टकर शैली इन दलालों की।