Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

LAKHIMPUR KHERI NEWS: खीरी पुलिस ने लूट,चोरी और जानलेवा फायरिंग की घटनाओं का खुलासा किया है। पुलिस ने इन मामलों में चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देश और थानाध्यक्ष खीरी निराला तिवारी के नेतृत्व में की गई।गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से तीन अवैध तमंचे (315 बोर), एक जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, जेवरात (पायल और सिक्का) और 8,400 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, वारदात में इस्तेमाल की गई एक डिजायर कार (संख्या UP32 JE 5609) भी जब्त की गई, जिसे मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान पंकज पुत्र माताप्रसाद (निवासी बेलवा डिंगरा, थाना लहरपुर, सीतापुर), सुरेन्द्र कुमार उर्फ कल्लू पुत्र सोबरनलाल (निवासी देवीसहायपुरवा, थाना शारदानगर), सरवन पुत्र दीनबन्धु (निवासी लोनियपुरवा) और भानू सिंह पुत्र भगवानबक्श सिंह (निवासी चाऊपुर पड़री, थाना व जिला खीरी) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, इन अभियुक्तों के खिलाफ थाना खीरी में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं। अभियुक्त पंकज का पहले से भी आपराधिक इतिहास बताया जा रहा है। पुलिस ने सभी अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।