Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

फोटो-अर्णव सिंह एवं आयु पांडेय
PRAYAGRAJ NEWS: भानु प्रताप क्लब ने त्रिवेणी क्लब ए को दर्शन से हराकर एस हनुमानगंज कप अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किया। इस जीत में अर्णव सिंह (20 रन एवं 5.1-0-26-3) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पराजित टीम के आयु पांडेय का हरफनमौला खेल (19 रन एवं चार विकेट) व्यर्थ हो गया।
प्रतियोगिता में गुरुवार को एएस हनुमानगंज क्लब मैदान पर खेले गए मैच में भानु प्रताप क्लब ने 30 ओवर में 8 विकेट पर 143 रन (प्रतीक सिंह 38, ओम जायसवाल 36, अर्णव सिंह 20, आयु पांडेय 4/19, अर्पित पाल 3/15, आर्यन 1/25) बनाए। जवाब में त्रिवेणी क्लब ए की टीम 25.3 ओवर में 133 रन (अंश अनूप यादव 29, आयु पांडेय 19, मनु यादव 16, अर्णव सिंह 3/26, श्रेयांश मिश्रा 2/16, राज 2/17, गोलू पाल, रितेश एवं श्रेयांश शर्मा एक-एक विकेट) पर सिमट गई। अर्णव सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।