विधायक रमाशंकर पटेल ने मंडल अदलहाट मे SIR पर प्रगति को लेकर की समीक्षा बैठक

MIRZAPUR NEWS:  गुरुवार को मंडल-अदलहाट विधानसभा-मड़िहान के बूथ संख्या 433,434, जिनोदपुर एवं भाईपुरकलां मे SIR को लेकर किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अदलहाट रामधनी सिंह के आवास पर समीक्षा बैठक की गई।
   जिसमे पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल इस बुथो के साथ ही साथ कई बुथो पर जाकर प्रगति की समीक्षा की,उन्होंने सभी मंडल पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह इस कार्य को और तेजी से एवं पूरी गंभीरता के साथ करे,और हर बुथ पर नए पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची मे अनिवार्य रूप से जुड़वाएं,साथ ही जिन मतदाताओं का नाम किसी कारण वश छूट गया है उसका भी शीघ्र पंजीकरण कराये।और विशेष कर विस्थापित वोटरो को जरूर ध्यान दे।  इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अनूप जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष अमित पांडेय, पूर्व अध्यक्ष बैजनाथ प्रजापति, रामधनी सिंह, अमित सिंह पटेल, संजय भाई पटेल, राजेंद्र बिंद,राजकुमार पांडेय, किसान संघ के जिलाध्यक्ष उपेंद्र सिंह, विरेंद्र केसरी शक्ति केंद्र संयोजक  प्रदीप सिंह एवं बुथ अध्यक्ष सुनील सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *