उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव मजबूती से लड़ेगी आम आदमी पार्टी : सांसद संजय सिंह

MIRZAPUR/VARANASI NEWS:  कचहरी स्थित शास्त्री घाट पर आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी।  यह जनसभा 16 जनवरी से मिर्जापुर के ऐतिहासिक विंध्यवासिनी धाम से शुरू हुई ‘रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो पदयात्रा’ के समापन अवसर पर आयोजित की गई। पदयात्रा मिर्जापुर के शहीद उद्यान से होते हुए वाराणसी के सारनाथ पहुंचकर 22 जनवरी को संपन्न हुई। सभा को संबोधित करते हुए सांसद संजय सिंह ने कहा कि “देश संविधान से चलेगा, किसी बाबा के फरमान से नहीं।” उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान योगी सरकार मंदिरों को तोड़कर लोगों की आस्था से खिलवाड़ कर रही है और आवाज उठाने वालों पर मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी मुकदमों से डरने वाली नहीं है और मोदी-योगी सरकार के अन्याय के खिलाफ पार्टी की आवाज लगातार बुलंद रहेगी। सांसद संजय सिंह ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को रोजगार और सामाजिक न्याय दिलाने के लिए यह आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने ऐलान किया कि फरवरी के अंतिम सप्ताह में ‘रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो’ पदयात्रा का चौथा चरण शुरू किया जाएगा, जिसकी औपचारिक घोषणा शीघ्र की जाएगी। समापन रैली में मीरजापुर से आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे एडवोकेट के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भागब लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सुनील कुमार पांडे एडवोकेट, तारकेश्वर प्रसाद यादव एडवोकेट (राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय छात्र संघ भारत), रमाशंकर साहू (प्रदेश सचिव), प्रो. बी. सिंह (जिला अध्यक्ष, मिर्जापुर), संतोष कुमार पांडे (जिला महासचिव), रविंद्र सिंह चड्ढा, मीरा देवी पटेल, सीमा प्रजापति, राजकुमार यादव, जितेंद्र भारती, संध्या गुप्ता, सीमा खान, संतोष सोनी, नसीम खान, मोहम्मद आरिफ (जिला अध्यक्ष, छात्र विंग), ओम प्रकाश शर्मा, मिथिलेश रावत, रामराज मौर्य, संजय कुमार, मुकेश कुमार सिंह पटेल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *