Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

शोषित, वंचित, पीड़ित की आवाज थे जनेश्वर मिश्र: देवी प्रसाद चौधरी
MIRZAPUR NEWS: समाजवादी चिंतक व विचारक जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि गुरूवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट में जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी की अध्यक्षता में मनाई गई। इस मौके पर जनेश्वर मिश्र के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। कहा गया कि जनेश्वर मिश्र आजीवन समाजवादी विचारधारा से जुड़े रहे। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि छोटे लोहिया के नाम से मशहूर जनेश्वर मिश्र शोषित, वंचित, पीड़ित की आवाज के साथ समाजवादी विचारधारा के प्रखर वक्ता थे। कहा कि स्व. जनेश्वर मिश्र मन, वचन और आचरण से समाजवादी थे। कहा कि जनेश्वर मिश्र की वाणी और व्यक्तित्व इतना प्रभावशाली था कि जो उनके पास पहुंच जाता था, वह उनका ही बनकर रह जाता था। उनका मानना था कि समाजवाद जीवन जीने का सही ढंग है। विसंगतियों के खिलाफ संघर्ष का नाम ही समाजवाद है और इस संघर्ष में वे जीवन पर्यंत लगे रहे। जयंती कार्यक्रम में अशोक यादव, रोहित शुक्ला ‘लल्लू‘, मुन्नी यादव, सुरेन्द्र सिंह पटेल, आदर्श यादव, राजेश भारती, सतीश मिश्रा, गणेश केशरी, विकाश केशरी, लाल बहादुर यादव, अरशद अली, सलीम बादशाह, रवि सोनकर आदि लोग मौजूद रहें।