Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

SONBHADRA NEWS: जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा पुलिस कार्यप्रणाली की प्रभावी समीक्षा के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा गुरुवार को थाना मांची का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना परिसर, कार्यालय अभिलेख, मालखाना, हवालात, शस्त्रागार, सीसीटीवी कैमरा व्यवस्था एवं लंबित विवेचनाओं की स्थिति का गहन एवं क्रमवार अवलोकन किया गया। उन्होंने अभिलेखों के अद्यतन रख-रखाव एवं कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना मांची स्थित मिशन शक्ति केंद्र का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महिला एवं बालिकाओं से संबंधित प्रकरणों के निस्तारण की प्रगति, जागरूकता गतिविधियों एवं संबंधित अभिलेखों की समीक्षा की गई। महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में त्वरित, संवेदनशील एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के समय पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा थाने पर नियुक्त समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, लंबित प्रकरणों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने, फरियादियों से शालीन, संवेदनशील एवं मानवीय व्यवहार सुनिश्चित करने, रात्रि गश्त को प्रभावी बनाने तथा अपराध नियंत्रण हेतु सतर्क एवं सक्रिय कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित मामलों में विशेष सतर्कता बरतने, साइबर अपराधों पर प्रभावी निगरानी, जनसुनवाई को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा थानास्तर पर अनुशासनात्मक व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने पर विशेष बल दिया गया। निरीक्षण के अंत में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं जनसेवा की भावना के साथ कार्य करते हुए पुलिस-जन विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु प्रेरित किया गया।