Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRATAPGARH NEWS: रक्तदान संस्थान के अध्यक्ष निर्मल पाण्डेय के कुशल निर्देशन में प्राथमिक विद्यालय अशोकपुर चरैया पट्टी के प्रांगण में आयोजित छोटकी काशी महोत्सव 2026 के तत्वाधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन सुचारू रूप से संपन्न करवाया गया।दो दिवसीय छोटकी काशी महोत्सव कार्यक्रम में रक्तदान शिविर का शुभारंभ सुरेंद्र पांडेय लल्लन द्वारा किया गया। रक्तदान शिविर में कुल 38 रक्तदाताओं ने प्रतिभाग किया। रक्तदाताओं में प्रमुख रूप से अभिषेक पांडेय, आशुतोष पांडेय, प्रभाकर पांडेय, चंद्रशेखर पांडेय,पवन पांडेय, सत्य प्रकाश पांडेय, रवि प्रकाश पांडेय, शिवांशु पांडेय, सूर्यकांत तिवारी, मधु पांडेय, खुशबू, मृदुल पांडेय, प्रफुल पांडेय, संजय पांडेय, प्रियांशु मिश्रा, रोशन पांडेय,हौशिला प्रसाद आदि ने रक्तदान किया। रक्तदान कार्यक्रम के उपरांत समस्त रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र, नव वर्ष कैलेंडर एवं हैंडबैग देकर सम्मानित किया गया। रक्तदान संस्थान के अध्यक्ष ने कहा कि छोटकी काशी महोत्सव कार्यक्रम में आज पहली बार स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन करवाया गया। जो काफी बेहतरीन रहा और ग्रामीण क्षेत्र के रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसी प्रकार से मैं जनपद के सभी सक्रिय लोगों से अनुरोध करता हूं कि आप सभी अपनी ग्राम सभा में इसी प्रकार से रक्तदान शिविर का आयोजन जरूर करवायें जिससे कि जरूरत पड़ने पर आपके द्वारा दिए गए रक्त से जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क रक्त उपलब्ध करवाकर उनका जीवन बचाया जा सके। आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आन्हा चैरिटेबल ब्लड सेंटर प्रयागराज की टीम का पूरा योगदान रहा। कार्यक्रम के दौरान डॉ. निकुंज अग्रवाल (निदेशक आन्हा ब्लड बैंक), डॉ.चेतन कपूर( मेडिकल ऑफिसर)अनंत यादव ( टेक्निकल इंचार्ज), मयंक मिश्रा लैब टेक्नीशियन, आदर्श बरनवाल, चेतन कुमार, रितिक राज, रोहित कुमार पाल, पवन पांडेय शास्त्री, रक्तदान संस्थान के अध्यक्ष निर्मल पांडेय का भरपूर सहयोग रहा।