Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRAYAGRAJ NEWS: विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के तत्वधान में धर्मजागरण यज्ञ के तहत शोभायात्रा व सम्मान कार्यक्रम सम्राट अमन मौर्या विहिप की अध्यक्षता में आयोजित किया गया । जिस के मुख्य अतिथि जगतगुरू स्वामी राज कुमारा नन्द जी महाराज, विशिष्ट अतिथि जिलापंचायत सदस्य अभिषेक यादव, सुधीर मौर्य पूर्व ब्लाक प्रमुख मऊ आइमा, मानवेंद्र सिंह, डाक्टर अवधेश मौर्या रहे । वक्ता में अभिषेक यादव व सुधीर मौर्या ने दिनेश मौर्या के पुनः प्राप्त जन्मोत्सव पर प्रकाश डालते हुए लोगों को जागरूक किया । उसके बाद विशाल पद शोभायात्रा निकाली गई । जिसमें सैकड़ों की संख्या में बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने मरखामऊ डिहवा से होते हुए मरखामऊ स्थित हनुमान मंदिर पर समापन किया गया ।इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला धर्म जागरण संयोजक मऊआइमा दिनेश मौर्या के पुनः प्राप्त जन्मोत्सव के अवसर पर मुख्य अतिथि राजकुमारा नन्द जी महाराज ने माला व पुष्पगुच्छ और आशीर्वाद देकर दी गई बधाई। इस मौके पर पुलिस प्रशासन की तरफ से एसीपी विवेक यादव, थाना प्रभारी पंकज अवस्थी के साथ भरी मात्रा में पुलिस फोर्स मौजूद रहे। बता दें कि आज ही के दिन राष्ट्रीय स्वयं सेवक जिला धर्म जागरण संयोजक दिनेश मौर्या को अराजक तत्वों द्वारा गोली मारकर हत्या करने का प्रयास किया गया था तब से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा दिनेश मौर्या के पुनर्जन्म का उत्सव मनाया जाता है । उसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने प्रसाद ग्रहण किया । इस मौके पर अशोक कुमार केसरवानी प्रखंड मंत्री, संदीप जिला शारीरिक प्रमुख, मिथलेश, शमशेर, आशीष, नीरज ,तारकेश्वर ,सुशील कुमार, अजय अग्रहरि ,अमरेंद्र पासी, आशीष समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।