Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRAYAGRAJ NEWS: मोहनगंज में कांग्रेस पार्टी की मनरेगा बचाओ संग्राम चैपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गंगापार जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद ने क्षेत्रीय जनसमस्याओं और (मनरेगा) महात्मा गांधी रोजगार गारंटी अधिनियम को समाप्त करना एवं गहन मतदाता पुनिरिक्षण के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए भाजपा सरकार द्वारा किए जाने वाले नुकसान से जनता कितना त्रस्त और परेशान हो रही है। इसके बारे में उपस्थित लोगों बताते हुए कहा कि यदि समय रहते आप भाजपा सरकार के खोखले वादे और जनता के प्रति उपेक्षात्मक रवैये प्रति जागरूक नही होंगे तो भाजपा सरकार निरंकुश हो जाएगी और राजशाही स्थापित कर देगी। भाजपा सरकार जनता का राज्य समाप्त करना चाहती है। और नया संविधान बनाना चाहती है। जो पूंजी पतियों के लिए होंगे और यह तानाशाही की सरकार कायम करने के अपने उद्देश्य में सफल हो जाएंगे अब आपको एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी की नीतियों और उद्देश्यों को जन-जन तक चैपाल और कार्यक्रमों के माध्यम से पहुंचना होगा और भाजपा सरकार के काले कारनामों की कलई खोलने होगी तभी हमारा आपका जीवनसुरक्षित होगा और जनता में खुशहाली का शासन होगा जब तक बेरोजगारों को काम नहीं मिलेगा महंगाई पर नियंत्रण नहीं होगा बच्चों को सस्ती शिक्षा नहीं उपलब्ध होगी सबके स्वास्थ्य की गारंटी नहीं मिलेगी तब तक कांग्रेस पार्टी चुप नहीं बैठेगी कार्यक्रम का संचालन जिलामहासचिव सुनील पाण्डेय अध्यक्षता ने किया। कार्यक्रम में हरिभान सिंह सिंगरौर, डा.फखरे आलम, डा.मंगल यादव, शंकर लाल यादव, निसार यादव, सुरेश चन्द्र, राम प्रकाश, मो.इमरान, मो.इस्माईल, संदीप कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।