पूर्व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने बच्चों को बांटे उपहार

प्राथमिक विद्यालय टीकर व जयकरन का पूरा के बच्चों को मिली निःशुल्क सामग्री, खुशी

PRAYAGRAJ NEWS:  विकास खंड कोरांव की ग्राम पंचायत टीकर स्थित प्राथमिक विद्यालय टीकर और प्राथमिक विद्यालय जयकरन का पूरा में नव वर्ष के अवसर पर बच्चों को निःशुल्क सामग्री वितरित की गई। यह वितरण पूर्व ग्राम प्रधान मालती देवी के प्रतिनिधि ज्ञान चंद्र त्यागी द्वारा शुक्रवार दोपहर 2 बजे किया गया। वितरण कार्यक्रम के दौरान स्कूल के सभी बच्चों को खाद्य सामग्री, जिसमें नमकीन और बिस्किट शामिल थे, के साथ-साथ कलम और कॉपी भी दी गईं। उपहार पाकर बच्चे प्रसन्न दिखाई दिए। ग्रामीणों और विद्यालय के शिक्षकों ने इस पहल की सराहना की है। पूर्व प्रधान प्रतिनिधि ज्ञान चंद्र त्यागी ने बताया कि इस निःशुल्क सामग्री वितरण का उद्देश्य असहाय बच्चों और परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों का हौसला बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि यह पहल बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने और शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित करेगी। इस अवसर पर सीताराम तिवारी प्रधानाचार्य, इंचार्ज प्रधानाध्यापक आशीष राय, राजकुमार सिंह पटेल, जाहिद अली, विनोद सिंह सहित अन्य स्टाफ सदस्य और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *