पूर्व प्रधान प्रतिनिधि ने बच्चों को बांटी निःशुल्क खाद्य एवं शैक्षणिक सामग्री

टीकर और जयकरन का पूरा के प्राथमिक विद्यालयों में हुआ वितरण कार्यक्रम

PRAYAGRAJ NEWS:  विकास खंड कोरांव अंतर्गत ग्राम पंचायत टीकर स्थित प्राथमिक विद्यालय टीकर तथा प्राथमिक विद्यालय जयकरन का पूरा में नव वर्ष के अवसर पर बच्चों को निःशुल्क शैक्षणिक सामग्री एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम में पूर्व ग्राम प्रधान मालती देवी के प्रतिनिधि ज्ञान चंद्र त्यागी द्वारा विद्यार्थियों को खाद्य सामग्री सहित, कॉपी, पेन, पेंसिल सहित अन्य उपयोगी शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। सामग्री पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी झलक उठी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षकों एवं ग्रामवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयासों से बच्चों में शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ता है तथा अभिभावकों को भी सहयोग मिलता है। पूर्व प्रधान प्रतिनिधि ज्ञान चंद्र त्यागी ने कहा कि शिक्षा समाज की मजबूती की नींव है और बच्चों को बेहतर संसाधन उपलब्ध कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक कार्य करते रहने की बात कही। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *