Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत तेजसिंहपुर में आयोजित किया गया चैपाल
BHADOHI NEWS: कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत गुरुवार को सुरियावां ब्लॉक के ग्राम तेजसिंहपुर में चैपाल का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों, मजदूरों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। इस दौरान मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वसीम अंसारी एवं संगठन उपाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ बिंद ने कहा कि मनरेगा योजना गरीबों, मजदूरों और ग्रामीणों के लिए जीवनरेखा है। वर्तमान सरकार द्वारा मनरेगा के बजट में कटौती, काम के दिनों में कमी और भुगतान में देरी कर इसे कमजोर किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी मनरेगा को उसकी मूल भावना के साथ पूरी मजबूती से लागू कराने के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी। सुरियावां ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश चैहान एवं जिला सचिव राकेश पाल ने कहा कि मनरेगा मजदूरों को समय पर रोजगार और मजदूरी मिलना उनका संवैधानिक अधिकार है, लेकिन प्रशासनिक लापरवाही के कारण मजदूरों को परेशान होना पड़ रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ता ब्लॉक स्तर से लेकर जिला स्तर तक मजदूरों की समस्याओं को मजबूती से उठाएंगे और जरूरत पड़ी तो आंदोलन भी करेंगे। इस मौके पर राकेश पाल, करन मौर्य, धीरज पाल, हरिओम पाल, सुमित शुक्ला चिंटू, शक्ति मिश्र, संदीप मिश्र, सतीश पाल, मोनू पाल, सोनू यादव, राजकुमारी पाल, लालती पाल, उर्मिला पाल गेना देवी यादव, मंजू यादव, नीलम पाल, सुलेमा देवी, हरिशंकर पाल, महेंद्र पाल, चंद्र प्रकाश बिंद, योगेश बिंद आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। संचालन सुरियावां ब्लॉक उपाध्यक्ष धीरज बिंद ने किया।