Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

FATEHPUR NEWS: मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, फतेहपुर में छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों, आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने की। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में महिला थाना प्रभारी फतेहपुर संगीता सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि भयमुक्त वातावरण और स्वयं की सुरक्षा के प्रति जागरूकता ही महिला सशक्तिकरण की पहली सीढ़ी है। उन्होंने बताया कि पुलिस हमेशा महिलाओं की सहायता के लिए तत्पर रहती है और किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में बिना संकोच तुरंत पुलिस को सूचना देनी चाहिए। महिला थाना प्रभारी ने छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, पुलिस आपातकालीन नंबर 112 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी दी। साथ ही डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के लिए आवश्यक साइबर सुरक्षा टिप्स भी साझा किए। कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा क्लब के अंतर्गत चल रहे जागरूकता अभियान के तहत छात्राओं और कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा नियमों का प्रशिक्षण दिया गया। पैदल चलने के नियम, सड़क के विभिन्न प्रतीक चिन्हों की जानकारी तथा सड़क दुर्घटनाओं के कारण और उनके निवारण पर भी चर्चा की गई।
इस अवसर पर मिशन शक्ति प्रभारी प्रोफेसर शकुंतला, समिति सदस्य डॉ. चारू मिश्रा, डॉ. चंद्रभूषण, डॉ. राजकुमार, प्रोफेसर लक्ष्मीना भारती, प्रोफेसर प्रशांत द्विवेदी, शरद चंद्र राय, रमेश सिंह, डॉ. मधुलिका श्रीवास्तव, डॉ. ज्योति, बृजेश पाल, आनंदनाथ, सब इंस्पेक्टर राधेश्याम राय, आरक्षी क्षमा अवस्थी, पीआरडी ज्योति सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।