Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

FATEHPUR NEWS: कलक्टरगंज स्थित बचपन प्ले स्कूल में ताइक्वांडो खिलाड़ियों का बेल्ट प्रमोशन कार्यक्रम ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर के अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर कलर बेल्ट प्राप्त की। बेल्ट प्रमोशन प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में मनी कर्णिका, अवि सिंह, प्रिया देवी, अंशिका यादव ने येलो बेल्ट प्राप्त की, जबकि ईशान यादव, अन्या त्रिपाठी, अनुष्का सिंह, रिद्धि त्रिवेदी, श्रेयांश श्रीवास्तव, ईशानी त्रिपाठी तथा स्वस्तिक श्रीवास्तव ने ग्रीन बेल्ट प्राप्त कर अगली श्रेणी में प्रवेश किया। इस अवसर पर ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने सभी खिलाड़ियों को बेल्ट एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि हुनर कभी व्यर्थ नहीं जाता, यह जीवन में सिखाता भी है और जीत दिलाता भी है। कोच भारत वर्मा ने बेल्ट प्रमोशन प्राप्त करने वाले सभी ताइक्वांडो खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खिलाड़ियों के हुनर को निखारने और उन्हें और अधिक हुनरमंद बनाने के लिए वे निरंतर प्रयास करते रहेंगे। कार्यक्रम में अनेक ताइक्वांडो खिलाड़ी एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे।