Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

सुंदरकांड पाठ व हवन के बाद हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
FATEHPUR NEWS: हुसैनगंज क्षेत्र के सातमील तिराहे स्थित हनुमान मंदिर में गुरुवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। यह आयोजन 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आचार्य वेदांग द्विवेदी द्वारा विधिवत पूजन-अर्चन, हवन एवं सुंदरकांड पाठ से की गई। धार्मिक अनुष्ठानों के पश्चात दोपहर 1 बजे से रात्रि 8 बजे तक भंडारे का आयोजन हुआ। लखनऊ हाईवे से गुजरने वाले राहगीरों सहित स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने सनातन धर्म की रक्षा और सामाजिक समरसता बनाए रखने का संकल्प लिया। आयोजन में क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। भंडारे के सफल आयोजन में अमित बाजपेई, अखिलेश बाजपेई, अमित पटेल, आशीष विश्वकर्मा, अमन साहू, शुभम वाजपेई, चंद्रशेखर चौहान सहित अनेक श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया।