Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

मेधावियों के चेहरे खिले
FATEHPUR NEWS: प्रतिभा निखार प्रतियोगी परीक्षा के परिणाम घोषित होने पर छात्रों में खुशी का माहौल रहा। यह परीक्षा एंटी करप्शन एंड क्राइम ब्यूरो ऑफ इंडिया द्वारा बच्चों के बौद्धिक एवं मानसिक विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। 1 नवंबर 2025 को मदर टेरेसा पब्लिक इंटर कॉलेज हुसैनगंज और ओम शांति शिक्षा निकेतन मिर्जापुर भिटारी में प्रतियोगी परीक्षा आयोजित हुई, जिसमें दोनों विद्यालयों से 50-50 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। मदर टेरेसा पब्लिक इंटर कॉलेज के परीक्षा परिणाम में आर्यन ने 84 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, दिव्या ने 80 अंक के साथ द्वितीय तथा यश ने 76 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं ओम शांति शिक्षा निकेतन मिर्जापुर भिटारी के छात्रों में आयुश ने 88 अंक के साथ प्रथम, अंशिका मौर्य ने 84 अंक के साथ द्वितीय तथा नितिन साहू ने 80 अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान परीक्षा में शामिल सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र दिए गए तथा विद्यालय स्तर पर स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पत्रकार बंधुओं को भी संस्था की ओर से वंदे मातरम सम्मान पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आर.के. विश्वकर्मा ने की। कार्यक्रम में विभिन्न अतिथि, विद्यालय स्टाफ, अभिभावक, समाजसेवी और पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।