बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, खंती में पलटने से पाँच लोग घायल

FATEHPUR NEWS:  थरियांव थाना क्षेत्र के हथगांव लिंक रोड पर अम्बापुर गांव के समीप एक बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद खंती में पलट गई। हादसे में बोलेरो सवार पाँच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लोधीपुर गांव निवासी संतोष का 35 वर्षीय पुत्र अंशुमान, अम्बुल का 30 वर्षीय पुत्र कमल सिंह, उसका 24 वर्षीय भाई ऋषि, गांव निवासी शमीम का 30 वर्षीय पुत्र अनवर तथा उसका 23 वर्षीय पुत्र गुलफाम बोलेरो में सवार थे। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया और खंती में पलट गया। घटना की सूचना मिलते ही सरकारी एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों द्वारा सभी का उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *