मारपीट व धमकी के आरोप में चार नामजद व तीन अज्ञात के विरुद्ध केस

KAUSHAMBI NEWS:  कोखराज थाना क्षेत्र के नौडिया आमद करारी गांव के एक व्यक्ति का आरोप है कि चार दिन पहले उसके विपक्षी गाली गलौच कर मारपीट करने लगे, पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। कोखराज थाना क्षेत्र के नौडिया आमद करारी गांव निवासी आकाश कुमार पुत्र स्व रमेश चंद्र ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि 19 जनवरी की रात वह घर में आग सेंक रहा था इस दौरान उसके विपक्षी गाली गलौच करते हुए मारपीट करने लगे और जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अनिल , सुजीत , अंकित, ननका सहित तीन अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *