Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: निपुण भारत मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों व गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन किए गुरुवार को डायट मंझनपुर में मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता डायट प्राचार्य निधि शुक्ला ने की। बैठक में डायट प्राचार्य ने एजेंडा बिंदुओं की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि सभी खंड शिक्षा अधिकारी एआरपी, एसआरजी व डायट मेंटर के साथ समन्वय स्थापित कर संघर्षशील विद्यालयों को सक्षम विद्यालयों में परिवर्तित करने का प्रयास करें। निपुण आकलन के दौरान शिक्षकों द्वारा प्रशिक्षुओं पर किसी भी प्रकार का अनुचित दबाव न डाला जाए, जिससे आकलन पारदर्शी और निष्पक्ष हो। आकलन दिवस पर छात्रों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। निपुण तालिका सही ढंग से भरी जाए व अर्जित दक्षता का ही अंकन किया जाए। निपुण दक्षता प्राप्त विद्यार्थियों को पुनरावृत्ति कराई जाए जिससे विस्मृति की संभावना कम हो। शिक्षक संकुल बैठक को प्रभावी ढंग से आयोजित किया जाए और सभी बच्चों को निपुण आकलन के लिए अधिकाधिक अभ्यास कराया जाए। निपुण प्लस ऐप के माध्यम से सभी छात्रों का शत-प्रतिशत आकलन कराया जाए।
शिक्षण कार्य के दौरान शिक्षक संदर्शिका का अनिवार्य प्रयोग किया जाए और कार्य पुस्तिका की नियमित जांच की जाए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. कमलेंद्र कुमार कुशवाहा ने निर्देशित किया कि जनपद को निपुण बनाने के लिए सभी शिक्षक पूर्ण मनोवेग व गंभीरता के साथ छात्रों को अधिक से अधिक अभ्यास कराएं। शासन की नीतियों और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इस अवसर पर डायट मेंटर, स्टेट रिसोर्स ग्रुप सदस्य एवं एकेडमिक रिसोर्स पर्सन उपस्थित रहे।