Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JHANSI NEWS: शहर स्थित वृद्ध आश्रम में प्रगति विचारधारा फाउंडेशन की ओर से सेवा कार्य किया गया। फाउंडेशन की टीम मेंबर दिव्या शुक्ला के सहयोग से टीम मेंबर अपूर्वा सिंह एवं संदीप श्रीवास्तव ने आश्रम में निवासरत बुजुर्गों को फल, सब्जी, राशन सहित अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया। इस अवसर पर टीम सदस्यों ने वृद्ध आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। सेवा कार्य के दौरान बुजुर्गों के चेहरों पर खुशी और संतोष देखने को मिला। कार्यक्रम में सोम मिश्रा, विशाल जैन, जितेंद्र व्यास सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। फाउंडेशन की ओर से बताया गया कि शुभ अवसरों पर इस प्रकार के सेवा कार्य समय-समय पर किए जाते हैं, ताकि जरूरतमंद लोगों की सहायता कर समाज में मानवीय मूल्यों को सशक्त किया जा सके। कार्यक्रम का संचालन सोम मिश्रा ने किया।