सड़क व सौंदर्यीकरण कार्यों का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

JHANSI NEWS:   नगर आयुक्त द्वारा सी.एम. ग्रिड्स योजना फेज-1 एवं फेज-02 के अंतर्गत नगर क्षेत्र में कराए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों का स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वार्ड संख्या 10 में महावीरन मंदिर से पम्पेश्वर महादेव मंदिर होते हुए नहर की पुलिया तक हॉटमिक्स प्लांट द्वारा कराए जा रहे सड़क सुधार कार्य की प्रगति का जायजा लिया गया। इस अवसर पर नगर आयुक्त द्वारा सम्पत्ति विभाग से समन्वय स्थापित कर आर.ओ.डब्ल्यू. परीक्षण कराए जाने के निर्देश दिए गए। इसके पश्चात इलाईट चौराहा से चित्रा चौराहा होते हुए आल्हाघाट नहर एवं पहुज नदी तक प्रस्तावित आईकोनिक सड़क के समेकित विकास, उन्नयन एवं सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया गया। नगर आयुक्त  ने चन्द्रशेखर आज़ाद तिराहे से फ्लाईओवर तक दोनों ओर फुटपाथ सहित ग्रीन पैच निर्माण, फ्लाईओवर के नीचे सौंदर्यीकरण एवं रंगाई-पुताई, तथा प्रमुख चौराहों पर फसाड लाइट एवं वर्टिकल गार्डन लगाए जाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के समय श्रीमती नीना सिंह अधिशासी अभियंता, ए.के. सिंह अधिशासी अभियंता (लोक निर्माण विभाग, झाँसी), रविन्द्र कुमार अधिशासी अभियंता (विद्युत विभाग),  महताब आलम एस.डी.ओ, विपिन कुमार सहायक अभियंता, पंकज यादव, देवीलाल शर्मा  अवर अभियंता, कंसल्टेंट फर्म वासुदेव इन्फ्राप्लानर एवं एमन कंसल्टेंट के प्रतिनिधि तथा संबंधित ठेकेदार के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *