सरस्वती विद्या मंदिर में छात्राओं को जूते वितरित, दो बालिकाओं की छह माह की फीस जमा

JHANSI NEWS: सनशाइन क्लब झांसी के तत्वावधान में सरस्वती विद्या मंदिर, नारायण बाग में सेवा एवं सहयोग का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के पूर्व अध्यक्ष डॉ. कृष्ण मोहन अग्रवाल ने की। इस अवसर पर सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक (मत्स्य) संजय कुमार शुक्ला तथा संस्था के संस्थापक अशोक अग्रवाल ‘काका’ का सानिध्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का संयोजन देवेन्द्र जड़िया द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ भारत माता के चित्र के समक्ष पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से किया गया। इसके पश्चात सनशाइन क्लब (व्यक्तित्व विकास एवं सामाजिक संगठन) के उद्देश्यों की जानकारी उपस्थितजनों को दी गई। सेवा कार्य के अंतर्गत जिन विद्यार्थियों के जूते फट चुके थे, उन्हें स्कूल यूनिफॉर्म के नए जूते वितरित किए गए। साथ ही विद्यालय की दो बालिकाओं आयुषी एवं मुस्कान की छह-छह माह की विद्यालय शुल्क भी संस्था द्वारा जमा कराई गई। इस अवसर पर प्रत्यूष त्रिपाठी, विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अरुणा दुबे सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं का सहयोग उल्लेखनीय रहा। कार्यक्रम के अंत में संयोजक देवेन्द्र जड़िया ने सभी सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *