Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

BALRAMPUR NEWS: (कमाल खान) नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती “पराक्रम दिवस” के अवसर पर नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु दिनांक 23 जनवरी, 2026 को पुलिस लाइन बलरामपुर में ब्लैकआउट/नागरिक सुरक्षा मॉक-ड्रिल आयोजित की जाएगी। उक्त कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में संबंधित विभागों के साथ बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें विभागवार तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जन-जागरूकता पर विशेष बल देते हुए निर्देश दिए कि ब्लैकआउट अभ्यास का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए तथा आमजन को मॉक-ड्रिल के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी जाए। इसके लिए वॉलंटियर्स/सिविल डिफेंस वार्डन्स के सहयोग से घर-घर/क्षेत्रवार जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने डीईआरटी टीम को विशेष रूप से सक्रिय रखने, टीम के प्रत्येक सदस्य को अपने दायित्व एवं भूमिका स्पष्ट रूप से ज्ञात रखने तथा समन्वय के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मॉक-ड्रिल की प्रमुख गतिविधियां
मॉक-ड्रिल के अंतर्गत चरणबद्ध रूप से अलर्ट/सायरन, ब्लैकआउट, आग-नियंत्रण, खोज एवं बचाव, प्राथमिक उपचार, गंभीर घायलों का रेस्क्यू एवं अस्पताल भेजने आदि का अभ्यास कराया जाएगा। इस दौरान नागरिक सुरक्षा, पुलिस, विद्युत विभाग, अग्निशमन, स्वास्थ्य विभाग, आपदा मित्र आदि विभागों द्वारा निर्धारित दायित्वों के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
ब्लैकआउट मॉक-ड्रिल : मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
सायं 5:50–5:55
नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक/आपदा मित्र द्वारा अभ्यास हेतु जनमानस तैयार करना,
स्वयंसेवक/आपदा मित्र
सायं 5:55–5:58
पीला संकेत
सायं 5:58–6:00
लाल संकेत
सायं 06:00
यातायात नियंत्रण/व्यवस्था
सायं 06:00–06:02
सायरन 2 मिनट (उतार-चढ़ाव वाली आवाज)
सायं 06:02–06:05
ब्लैकआउट लागू/विद्युत आपूर्ति अवरोध
सायं 06:02–06:05
रेस्क्यू हेतु सेटअप/समन्वय
सायं 06:02–06:05
सायरन के बाद बम विस्फोट जैसी आवाज
सायं 06:05–06:07
ऑल क्लियर सायरन 2 मिनट
सायं 06:07–06:08
जिला प्रशासन/विभागों को सूचना
सायं 06:07–06:12
छोटी आग पर काबू
आपदा मित्र/स्वयंसेवक
सायं 06:10–06:20
बड़ी आग पर काबू
सायं 06:07–06:12
प्राथमिक उपचार, गंभीर घायलों को एम्बुलेंस तक पहुंचाना
सायं 06:10–06:20
गंभीर घायलों को जिला अस्पताल भेजना
सायं 06:07–06:12
खोज एवं बचाव
सायं 06:10–06:20
बिल्डिंग में फंसे लोगों को निकालना/रेस्क्यू
सायं 06:20–06:30
गंभीर घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल
जनपदवासियों से अपील (ब्लैक आउट के दौरान)
सिविल डिफेंस विभाग द्वारा समस्त जनपदवासियों से अपील की गई है कि दिनांक 23.01.2026 को सायं 06:00 बजे से अपने घरों/दुकानों/प्रतिष्ठानों की सभी लाइटें, इन्वर्टर, टॉर्च, मोबाइल फ्लैशलाइट पूर्णतः बंद रखें, ताकि बाहर किसी प्रकार का प्रकाश दिखाई न दे।
ब्लैकआउट का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि युद्ध/हवाई हमले जैसी विषम परिस्थितियों में रोशनी के कारण कोई स्थान चिन्हित न हो तथा संभावित जन-धन हानि की संभावना न्यूनतम रहे।
ब्लैकआउट के दौरान क्या करें (जनहित निर्देश)
घर के अंदर रहें।
लाइट/इन्वर्टर पूर्णतः बंद रखें।
टॉर्च/मोबाइल फ्लैशलाइट/माचिस का प्रयोग न करें।
रोशनी बाहर निकल रही हो तो काले कागज/कपड़े से ढकें।
शांत रहें, अनावश्यक भीड़/शोर न करें।
वॉलंटियर्स/वार्डन के निर्देशों का पालन करें।
यह मॉक-ड्रिल जन-जागरूकता हेतु है—पूर्ण सहयोग करें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता, अपर जिलाधिकारी न्यायिक , अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडे ,मुख्य चिकित्सा अधिकारी, गणमान्य नागरिकगण , समाजसेवी , डी पी सिंह व अन्य संबंधित अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहें।