Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

BAHRAICH NEWS: (संवाददाता फिरोज अहमद) जिले के नानपारा में अधिवक्ताओं ने टोल प्लाजा पर प्रदर्शन किया। टोल कर्मियों से हुए विवाद के बाद अधिवक्ताओं ने टोल फ्री करने की मांग की। टोल मैनेजर ने अग्रिम आदेश तक अधिवक्ताओं के लिए टोल नि:शुल्क करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।
यह प्रदर्शन बूधवार को तहसील नानपारा में तहसीलदार रविकांत दुबे को ज्ञापन सौंपने के बाद गुरुवार को किया गया। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष निरंकार प्रसाद जायसवाल और महामंत्री हरिओम शंकर के नेतृत्व में सैकड़ों अधिवत्ता तहसील से बहराइच रोड स्थित टोल प्लाजा पहुंचे अधिवक्ताओं का यह प्रदर्शन हैदरगढ़ टोल कर्मियों से हुए
विवाद के विरोध में था। उन्होंने टोल मैनेजर प्रवल प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपकर अधिवक्ताओं को टोल मुक्त करने की मांग की।
टोल मैनेजर प्रवल प्रताप सिंह ने अधिवक्ताओं को आश्वासन दिया कि ज्ञापन एनएचए आई को भेजा जाएगा और जो भी निर्देश मिलेंगे, उनका पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक कोई निर्देश नहीं आता, तब तक अधिवक्ताओं को टोल नि:शुल्क किया जा रहा है।
इस आश्वासन के बाद अधिवक्ता वापस तहसील लौट आए । परदर्शन के दौरान राजेश कुमार यादव, अभिषेक कुमार, जीत कुमार वर्मा, अखिलेश वर्मा, ओमप्रकाश सोनकर, राजेंद्र श्रीवास्तव, सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए उप निरीक्षक रामप्रवेश पांडे, धूप नारायण मौर्य सहित पुलिस और पीएससी बल तैनात था।