Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRAYAGRAJ NEWS: शुक्रवार को प्रयागराज व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुशांत कुमार केसरवानी ने एक बयान जारी करते हुए मांग किया कि प्रयागराज (नगर निगम) जल कल विभाग द्वारा छोटी- छोटी दुकानें जहां जल से संबंधित कार्य नहीं है और न ही कोई वाटर का कनेक्शन लिया गया है ऐसे दुकानों पर भी जलकर और जल मूल्य को जोड़ कर भारी भरकम बिल भेज दिया जा रहा है जो कि न्यायोचित नहीं है दुकानों पर जल कर नहीं लगाया जाना चाहिए। इस विषय पर संगठन नागर आयुक्त और महापौर से मिल कर अपनी बात रखेगा और इस जल कर को माफ करवाने के लिए अगर आंदोलन की जरूरत पड़ी तो सड़कों पर आंदोलन भी किया जाएगा सभी और पार्षदों से भी संपर्क करके इस विषय को नगर निगम की सदन में उठवाया जाएगा और इस दमनकारी टैक्स को माफ करवाया जायेगा।