Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

माघ मेला के सेक्टर 3 स्थित विद्या को पंडाल में प्रसाद वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन।
प्रयागराज। मेला क्षेत्र के सेक्टर स्थित विद्या कुंभ पंडाल में शुक्रवार को सरस्वती पूजन और और प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस मौके पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने परिवार संग मां सरस्वती का पूजन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि वसंत पंचमी का पर्व भारतीय समाज में अहम स्थान रखता है । इस दिन मां सरस्वती की पूजा विधि विधान के साथ किया जाता है। मान्यता है कि इस पर पर मां सरस्वती की पूजा जो व्यक्ति विधि-विधान के साथ करता है। उस पर मां सरस्वती की कृपा सदैव बनी रहती है। वह विद्या अध्ययन में निपुण बन जाता है। इसके बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने पंडाल में संगम स्नान करने आए और मलिन बस्तियों के लोगों को प्रसाद वितरित किया। बीएसए ने कहा कि सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है । सेवा भाव से ही ईश्वर की भक्ति और कृपा मिलती है। यह अवसर ईश्वर की प्रेरणा और कृपा से मुझे मिला है। यह पल मेरे लिए गौरव का क्षण है। प्रसाद वितरण कार्यक्रम का प्रबंधन मिड डे मील जिला सन्वयक राजीव त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर विद्या विद्यालय के प्रधानाचार्य दिलीप कुमार मिश्रा, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष देवेंद्र श्रीवास्तव, संगीता श्रीवास्तव विनोद पांडे, अनुरागिनी सिंह, भारतेंदु त्रिपाठी कुलदीप द्विवेदी , शशांक मिश्रा सहित बेसिक शिक्षा विभाग के कई कर्मचारी मौजूद रहे।