Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

फोटो:त्रिशूल कप क्रिकेट चैंपियनशिप में खिलाड़ियों से मिलते डीपीपीएस के चेयरमैन अंशुल हीरामणि पांडेय
PRAYAGRAJ NEWS: धनपुर क्लब ने रिशु स्पोर्ट्स को आठ रन से हराकर त्रिशूल कप क्रिकेट चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर लिया। देवराजी प्रेमचंद पब्लिक स्कूल धनुपर हंडिया के मैदान पर शुक्रवार से शुरू हुई प्रतियोगिता में पहले सेमीफाइनल में धनुपुर क्लब ने 6 ओवर में 7 विकेट पर 39 रन (शौर्य नारायण यादव 15, सुहैब अंसारी 14, माखन 2/04, शिवम भारती 1/11) बनाए। जवाब में रिशु स्पोर्ट्स की टीम 6 ओवर में 7 विकेट पर 31 रन (नीरज 10, चंदन 2/05, मोहम्मद साहिल व आसिफ अंसारी एक एक विकेट) ही बना सकी। इससे पूर्व पहले क्वार्टर फाइनल में रिशु स्पोर्ट्स ने कलावती क्रिकेट अकादमी को 10 विकेट से हराया। कलावती क्रिकेट अकादमी ने 6 ओवर में 10 रन बनाए। जवाब में रिशु भारत ने 1.4 ओवर में बिना विकेट खोए 11 रन बना लिए। दूसरे क्वार्टर फाइनल में धनपुर क्रिकेट क्लब ने प्रयाग इलेवन को दो रन से हराया। धनपुर टिकट क्लब में छह ओवर में चार विकेट पर 33 रन (शौर्य नारायण यादव 16 नाबाद, सुहैब अंसारी 11, अब्दुल जर्रार 2/11, जैनुल सरफराज 1/07) बनाए। जवाब में प्रयाग इलेवन की टीम 6 ओवर में 8 विकेट पर 31 रन पर सिमट गई। राज विक्रम और मोहम्मद साहिल ने दो-दो विकेट लिए। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि विद्यालय के चेयरमैन अंशुल हीरामणि पांडेय ने किया। निदेशक तृप्ति श्रीवास्तव और प्रधानाचार्य कुलदीप खरे ने उनका स्वागत किया।