वन्दे मातरम” की 150वीं वर्षगाँठ के अंतर्गत रेलगांव कॉलोनी में वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न

PRAYAGRAJ NEWS:  महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह एवं प्रमुख मुख्य यांत्रिक अभियंता निल कुमार द्विवेदी, के नेतृत्व में  शुक्रवार को रेलगाँव कॉलोनी सूबेदारगंज उत्तर मध्य रेलवे में मियांवाकी पौधारोपण स्थल पर ‘वन्दे मातरम की रचना के 150वीं वर्षगाँठ के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम का उद्देश्य प्रकृति को हरा भरा करना एवं वातावरण को शुद्ध बनाना है। वृक्ष हमारी भारतीय संस्कृति के अभिन्न अंग हैं। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में विभिन्न किस्म के लगभग 50 फलदार पौधों को लगाया गया जिनमे प्रमुखतः पीपल, कटहल, अमरूद, सहतूत, जामुन इत्यादि सम्मिलित थे।  मियांवाकी पौधारोपण स्थल पर ड्रिप इरीगेशन की सुविधा मौजूद है। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में  मो. जावेद मुख्य यांत्रिक इंजीनियर/मोनिटरिंग एवं  शिव कुमार मुख्य पर्यावरण प्रबन्धक उत्तर मध्य रेलवे के साथ अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण शामिल हुए एवं सभी के द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए मुख्य पर्यावरण प्रबन्धक उत्तर मध्य रेलवे ने अपने आसपास और अधिक वृक्षो को लगाने का निवेदन किया। उपरोक्त कार्यक्रम शिव कुमार, मुख्य पर्यावरण प्रबन्धक के मार्गदर्शन में विभिन्न पर्यवेक्षकों, सफाईकर्मियों एवं हॉर्टिकल्चर कर्मियों द्वारा सम्पन्न किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *