Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRAYAGRAJ NEWS: शुक्रवार को अयोजित ASG आई हॉस्पिटल प्रयागराज द्वारा Driver Drishti Campaign: कमर्शियल चालकों के लिए निःशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद सर्जरी
अभियान प्रारम्भ किया गया। यह अभियान 11 फ़रवरी 2026 तक चलेगा I ASG आई हॉस्पिटल्स द्वारा Driver Drishti Campaign के अंतर्गत देशभर के कमर्शियल चालकों के लिए एक विशेष नेत्र स्वास्थ्य अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य ऑटो, टैक्सी, बस एवं ट्रक चालकों की आँखों की नियमित जांच कर सुरक्षित ड्राइविंग और बेहतर दृष्टि सुनिश्चित करना है।
ऑफर विवरण: सभी वाणिज्यिक चालकों के लिए निःशुल्क नेत्र जांच, कमर्शियल चालकों के लिए निःशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी (केवल पहले 385 योग्य मरीजों के लिए), कुल 385 सर्जरी ASG के ऑर्गेनिक सेंटर्स में की जाएंगी I
निःशुल्क सर्जरी के अंतर्गत सुविधाएं: बेसिक मोतियाबिंद सर्जरी (स्टैंडर्ड लेंस के साथ), शुल्क बायोमेट्री जांच, सर्जरी के बाद आवश्यक दवाइयाँ, सर्जरी पश्चात सुरक्षा चश्मा।
पात्रता मानदंड: वैध कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस या OLA / Uber/Rapido ID या मान्यता प्राप्त कैब एजेंसी की ईद, यह योजना निजी ड्राइवरों के लिए मान्य नहीं है।
महत्वपूर्ण अनुपालन बिंदु: आवश्यक दस्तावेज़: कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस की कॉपी, आधार कार्ड, प्रिस्क्रिप्शन फॉर्म, केंद्र अपग्रेडेड लेंस विकल्प को निर्धारित छूट के साथ प्रस्तावित कर सकते हैं I
सेवा कैसे प्राप्त करें:
चालक ASG के 180+ केंद्रों में अपॉइंटमेंट लेकर या सीधे वॉक-इन कर सकते हैं, केंद्र पर वैध कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस या OLA/Uber/Rapido/कैब एजेंसी ID प्रस्तुत करना अनिवार्य है, यह योजना केवल ऑटो, टैक्सी, बस एवं ट्रक चालकों के लिए लागू है, ASG आई हॉस्पिटल्स का यह अभियान देश के वाणिज्यिक चालकों की दृष्टि सुरक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे सड़क सुरक्षा और चालकों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार हो सके। इस दौरान ASG आई हॉस्पिटल की टीम में डॉ फ़रनाज़ कौसर, डॉ प्रशान्त कुमार एवं डॉ मधुमिता प्रसाद ने अपना वक्तव्य बताया