आगजनी से नकदी समेत गृहस्थी के सामान हुए खाक

PRATAPGARH NEWS:  आगजनी से कई घरों की गृहस्थी के सामान जलकर राख हो गये। ग्रामीणों ने खासी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लीलापुर थाना क्षेत्र के हदिराही गांव में शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे अचानक छप्परनुमा एक घर में आग लग गयी। हवा के चलते आग की तेज हुई लपटों ने अगल बगल के छप्परनुमा घरों को अपनी आगोश में ले लिया। आगजनी में घर में रखे हजारों की नकदी व गृहस्थी के सामान व अन्य सामान जलकर राख हो गये। पीडित कल्लन भारती, पप्पू भारती, मालूके भारती ने बताया कि आगजनी से नकदी व सामान सब जल गये। वहीं आग से दो मवेशी भी झुलस गये। सूचना मिलने पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। सगरा सुंदरपुर पुलिस चौकी इंचार्ज सुमित वर्मा ने कहा कि शिकायत करने पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *