नेता जी सुभाष चन्द्र बोस जी की जयंती हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई

PRATAPGARH NEWS: शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतापगढ़ ओमकार राणा के आदेशानुसार राजकीय उमावि सराय आनादेव प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य डॉ विंध्याचल सिंह के निर्देशन में अनिल कुमार, विनोद कुमार,अनुज कुमार आदि के संयोजन में बसंत पंचमी एवं नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई.सर्वप्रथम प्रधानाचार्य डॉ विंध्याचल सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया तथा मां सरस्वती जी और नेता सुभाष चन्द्र बोस जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया.तत्पश्चात पीटीए अध्यक्ष केदार नाथ सिंह सहित समस्त स्टाफ द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया व मां सरस्वती जी और नेता सुभाष चन्द्र बोस जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया.तत्पश्चात आयोजित समारोह में प्रधानाचार्य डॉ विंध्याचल सिंह, अनिल कुमार, विनोद कुमार, पीटीए अध्यक्ष केदार नाथ यादव द्वारा नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया. इस अवसर पर विद्यालय के स्टाफ सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे. कार्यक्रम का संचालन अनिल कुमार निलय द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *