Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

10 लोगों ने किया रक्तदान
FATEHPUR NEWS: सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन एवं जन शक्ति वाहिनी के संयुक्त तत्वावधान में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती एवं बसंत पंचमी के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर श्री लोक विहार कॉलोनी स्थित पूर्व सदर विधायक के कार्यालय में आयोजित हुआ, जिसमें कुल 10 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर मानवता की सेवा की। रक्तदान शिविर का उद्घाटन पूर्व सदर विधायक विक्रम सेठ ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के उपरांत सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के उपाध्यक्ष शोभित सिंह द्वारा मुख्य अतिथि को बैज एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। शिविर में जिला चिकित्सालय रक्तकेंद्र, फतेहपुर की टीम द्वारा रक्त संग्रह किया गया। जिला चिकित्सालय रक्तकेंद्र के माध्यम से 08 रक्तदाताओं— करन चौधरी, सुयश, कप्तान, रामू, शिवा, रणधीर और विनय—ने रक्तदान किया। वहीं मानस रक्तकेंद्र में 02 रक्तदाताओं आरती एवं सारांश ने रक्तदान किया। इस अवसर पर सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन से शोभित सिंह, राजेश मौर्य, गुरमीत सिंह, जन शक्ति वाहिनी की जिलाध्यक्ष शिवानी राजपूत, अभिषेक शुक्ला, उत्कर्ष, राहुल मिश्रा, हेमंत यादव, सरिता देवी, शुभम, राजा सिंह, आदित्य पांडेय, नितिन अग्निहोत्री सहित अन्य लोग मौजूद रहे। जिला चिकित्सालय रक्तकेंद्र की टीम से डॉ. अभिषेक, दिव्या वर्मा, संतोष राजपूत, अखिलेश, पूजा तिवारी, अजय यादव तथा मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राएं सौम्या, प्रतिष्ठा, अनूप, विनीत उपस्थित रहे। वहीं मानस रक्तकेंद्र की टीम से अमन यादव एवं अनामिका ने भी अपनी सहभागिता निभाई। आयोजकों ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान जीवनदान है और ऐसे शिविर समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।