Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

FATEHPUR NEWS:
FATEHPUR NEWS: चाँदपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सरहन बुजुर्ग मजरा छेद्दु का डेरा गांव के पास सड़क किनारे अलाव जलाकर ताप रहे एक किसान को तेज रफ्तार दूध की पिकअप ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सरहन बुजुर्ग मजरा छेद्दु का डेरा गांव निवासी रमाकांत (50) पुत्र गोकुल प्रसाद खेत की सिंचाई कर रहा था। ठंड अधिक होने पर वह सड़क किनारे अलाव जलाकर ताप रहा था, तभी अचानक दूध लदी पिकअप वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया और मौके से फरार हो गया। हादसे में रमाकांत की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जुट गए। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर दूध की पिकअप वाहन और चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही वाहन को चिन्हित कर आरोपी चालक के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।