Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: छोटी कक्षाओं के बच्चों को बेहतर समझ विकसित करने के लिए विषयवस्तु को बार बार दिया जाता है तो बच्चे बताई गई विषयवस्तु को बेहतर तरीके से समझ पाते है। इसके लिए चायल विकासखंड के पीएमश्री विद्यालय चिल्लाशाहबाजी की शिक्षिका अंजली शर्मा बच्चों को भाषा और गणित में दक्ष बनाने के लिए अपने स्तर से प्रैक्टिस सेट बनाती है जिसे बच्चों को देकर वह प्रतिदिन हल कराती है। इससे बच्चों के अंदर एक दूसरे से पहले कार्य करने की पहल हुई है और सही प्रकार से शिक्षण कार्य करने में दक्षता हासिल होती है और बच्चे कार्य कार्य करने में उत्साहित रहते है। इसके साथ ही बच्चे जिस कार्य को लगातार कार्य करते है उनके मन मस्तिष्क विषयवस्तु अच्छी तरह समझ विकसित हो जाती है और बच्चे परीक्षा में आए हुए सवालों का बेहतर तरीके से जवाब लिखने में माहिर होते है। शिक्षिका इस कार्य को लगातार कर रही है जिससे उनके इस नवाचार से बच्चों के अंदर भाषा और गणित की बुनियादी दक्षता हासिल करने में सक्षम हो रहे है।