Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

किसानो एवं जनहित की समस्यायों के निराकरण के लिए खुला सकिपा क्षेत्रीय कार्यालय:अजय सोनी
KAUSHAMBI NEWS: शुक्रवार को जिले के सिराथू ब्लॉक अंतर्गत उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर समर्थ किसान पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर पार्टी के तमाम कार्यकर्ता एवं ग्रामीण इकठ्ठा हुए और कार्यालय शुभारंभ होने की खुशी में जमकर नारेबाजी की। साथ ही मां सरस्वती और नेताजी सुभाषचंद्र बोस को नमन किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को सिराथू ब्लॉक के दक्षिणी सीमावर्ती क्षेत्र के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर समर्थ किसान पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सोनी ने नारियल फोड़कर, लड्डू धूप बत्ती और माला फूल अर्पित कर कार्यालय का शुभारंभ किया। साथ ही बसंत पंचमी के पर्व पर मां सरस्वती की प्रतिमा और नेताजी सुभाषचंद्र जी जयंती पर नेताजी सुभाषचंद्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर तमाम पार्टी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने मां सरस्वती एवं नेताजी सुभाषचंद्र बोस को नमन किया। साथ ही समर्थ किसान पार्टी जिंदाबाद….जिंदाबाद…. के जोरदार नारे लगाए। इस अवसर पर पार्टी नेता अजय सोनी ने कहा कि क्षेत्रीय किसानो एवं क्षेत्र की जनहित की समस्यायों के निराकरण हेतु यह कार्यालय खोला गया है। आगे कहा कि अब से आगे प्रति माह 15 तारीख को होने वाली ग्राम मासिक बैठक अब इसी क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित की जाएगी ताकि लोगों की निजी समस्यायो के साथ ही क्षेत्रीय समस्याओं की लड़ाई भी लड़ी जा सके। इस अवसर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष मुन्ना लाल तिवारी ने बताया कि प्रति माह एक तारीख को जिला मुख्यालय स्थित जिला कार्यालय एवं 15 तारीख को क्षेत्रीय कार्यालय में समय 11 बजे से 3 बजे तक मासिक बैठक का आयोजन होगा। इसी के साथ उन्होंने लोगों को समर्थ किसान पार्टी में शामिल होने का आग्रह किया। इस अवसर पर करीब दर्जन भर लोगों ने पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की। इस अवसर पर सुरेश कुमार सिंह को कार्यालय प्रभारी बनाया गया। इस मौके पर अजय सिंह, बद्री प्रसाद प्रजापति, दुर्गा प्रसाद प्रजापति, बुद्ध प्रकाश कुशवाहा, धीरेंद्र सिंह, दीपू सिंह, सतीश सिंह, राजू केसरवानी, शिवम सोनी, शुभम कसेरा, राम शिरोमणि कोरी, राम खेलावन सोनकर, जुम्मन अली आदि मौजूद रहे।