नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें दी गई श्रद्धांजलि

MIRZAPUR NEWS:  (सुनील कुमार गुप्ता)  नारघाट स्थित शहीद उद्यान में गुरुवार को महान स्वतंत्रता सेनानी एवं आज़ाद हिन्द फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य पिछड़ा आयोग के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) सोहन श्रीमाली उपस्थित रहे। अतिथियों  ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।  इस अवसर पर वक्ताओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन, संघर्ष और बलिदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी। “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा” जैसे ओजस्वी नारे के माध्यम से नेताजी ने देश के युवाओं में आज़ादी के प्रति अदम्य साहस और आत्मबल का संचार किया। राज्य पिछड़ा आयोग के उपाध्यक्ष सोहन श्रीमाली ने कहा कि नेताजी का जीवन हमें निस्वार्थ सेवा, त्याग और स्वाभिमान के साथ राष्ट्र के लिए कार्य करने की सीख देता है। नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्रा ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस केवल एक स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के महान विचारक भी थे, जिनके आदर्श आज के समय में और भी प्रासंगिक हो गए हैं। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने कहा कि युवा पीढ़ी को नेताजी के विचारों और आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश सेवा के कार्यों में आगे आना चाहिए। कार्यक्रम संयोजक अर्जुन सोनकर ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास से जोड़ने का कार्य होता है। कार्यक्रम में स्मृति समिति के अध्यक्ष कमला प्रसाद शर्मा, पूर्व भाजपा काशी क्षेत्र मंत्री रवि शंकर साहू, डॉली अग्रहरी,मंडल अध्यक्ष नगर पूर्वी, नितिन विश्वकर्मा मंडल अध्यक्ष नगर पश्चिमी,सचिन जायसवाल उपाध्यक्ष नगर पश्चिमी, अश्वनी गुप्ता ,नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा गोपाल अग्रवाल ,नगर मंत्री श्याम सिंह अर्जुन सोनकर रवि शंकर साहू श्याम सिंह नगर अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा नगर अध्यक्ष डोल सुरेश जयसवाल इंद्रेश कुमार सिंह संजय कुमार सिंह धर्मेंद्र सोनकर सोलू पंडा विकास मोदनवाल आयुष केसरवानी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *