मड़िहान विधानसभा के राजापुर में मनाई गई वीर एकलव्य जयंती

MIRZAPUR NEWS:  शुक्रवार को ग्राम राजापुर, विकासखंड राजगढ़, मंडल राजगढ़, विधानसभा मड़िहान में कुंवर वीर एकलव्य जयंती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल तथा पूर्व सांसद पकौड़ी कोल रहे। इस अवसर पर विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने वीर एकलव्य मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वीर एकलव्य का जीवन त्याग, समर्पण और गुरु-भक्ति का अद्भुत उदाहरण है, जिससे समाज को प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अवधेश कुमार सिंह पप्पू, राजनारायण कोल निराला, जिला पंचायत सदस्य जग्गू कोल, पूर्व प्रमुख रमाशंकर कोल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कन्हैयालाल कोल ने की। वहीं कार्यक्रम के प्रबंधक जोखन प्रसाद कोल तथा संयोजक अनिल सिंह रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *