Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR l NEWS: समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी के नेतृत्व में पैदल मार्च कर शुक्रवार को प्रदर्शन कर तीन सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार को सौपा गया। मांग पत्र में कहा गया है कि जनपद के सभी जिमों की जॉच एवं कार्यवाही के नाम पर किसी निर्दोष को न फंसाया जाय एवं दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग की। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि मतांतरण के नाम पर किसी निर्दोष को न फंसाया जाय। कहा कि जनपद में हर जगह जिम संचालित किये जा रहे है। इसकी भी जॉच होनी चाहिये। उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी मांग करती है कि सभी जिमों का जॉच कराई जाय। इस मौके पर प्रदर्शन करने वालो में मुन्नी यादव, रोहित शुक्ला ‘लल्लू‘, आदर्श यादव, रवि सोनकर, सलीम बादशाह, सुरेश यादव, नन्हे यादव, अनुराग तिवारी, राजकुमार यादव, आकाश यादव, रिजवान अहमद, रामजी यादव, डॉ0 शक्ति श्रीवास्तव, चन्दन यादव, प्रिन्स रॉव, दीनानाथ प्रजापति आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहें।